ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली


प्रयागराज: ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के प्रभारी डॉ सुमन अग्रवाल व अन्य अध्यापक और महाविद्यालय के स्नातक तथा परास्नातक के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। मतदाता जागरूकता रैली के अंत में ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ आनंद शंकर सिंह ने स्वयं सबको 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान करने व कराने के लिए एक साथ सामूहिक शपथ दिलाया।


 ध्यातव्य है कि लोकतंत्र को सशक्त व और अधिक परिपक्व बनाने के लिए अधिक से अधिक जन भागीदारी को सुनिश्चित करने की आवश्यकता होती है। इसी तथ्य को दृष्टिगत रखते हुएइसी त भारत निर्वाचन आयोग के सहयोग और प्रेरणा से विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा विभिन्न स्तरों पर पूरे भारत में महाविद्यालयों और अन्य संस्थाओं में बड़े पैमाने पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है। मतदाता जागरूकता रैली के द्वारा लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक मात्रा में सहभागिता करने की अपील की जा रही। इसी परिप्रेक्ष्य में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है और उन्हें शपथ दिलाया जा रहा है-
"मैं शपथ लेता हूं कि वर्तमान में चल रहे 2019 के लोकसभा चुनाव में या लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मतदान की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मतदान जरूर करूंगा वह दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करूंगा। मैं अपने मत का प्रयोग अपने शहर प्रदेश व देश को तरक्की के पथ पर ले जाने के लिए करूंगा।"
   ........... एक जिम्मेदार हिंदुस्तानी !

Comments

Popular Posts