आरकॉम से 700 करोड़ रुपये BSNL वसूल करेगा।
आरकॉम से 700 करोड़ रुपये BSNL वसूल करेगा।
सरकारी दूरसंचार कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL), रिलायंस कम्युनिकेशंस से 700 करोड़ रुपये बकाया वसूलने के लिए इस सप्ताह राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLAT ) का दरवाजा खटखटाएगी।

सरकारी आकड़ो के मुताबिक, ‘बीएसएनएल भुगतान में चूक के लिए आरकॉम द्वारा जमा की गई करीब 100 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को पहले ही भुना चुकी है। BSNL के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने चार जनवरी को, करीब 700 करोड़ रुपये के बकाए की वसूली के लिए आरकॉम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया था ।
इससे पहले, कर्ज तले दबी आरकॉम ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के समक्ष अपनी बयान में कहा था कि वह खुद दिवालिया होना चाहती है जिससे उसे अपने संपत्तियों को समयबद्ध तरीके से बेचने में मदद मिले । ज्ञात हो कि आरकॉम पर एरिक्सन का भी 453 करोड़ रुपये की देनदारी बची है।
सुप्रीम कोर्ट ने आरकॉम को एरिकसन के देनदारी को भुगतान करने के लिए 19 मार्च तक का समय दिया है, यदि कंपनी ऐसा करने में विफल रहती है, तो कंपनी के CMD अनिल अम्बानी को तीन महीने की जेल की सजा हो सकती है।










Rcom जानबूझकर गलत नियत दिवालिया हो रही है
ReplyDeletercom को दिवालिया घोषित कर , उसके कर्ज की रकम से मोदी सरकार, एक ओर अपना चुनाव अभियान चलाएगी तथा दूसरी ओर बीएसएनएल को पंगु बनाकर, जिओ टेलीकॉम को आगे कर अपने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के सपने को साकार करेगी।
ReplyDeleteये है मोदी इंडिया, डिजिटल इंडिया, जिओ इंडिया, बाकि सब बेकार इंडिया।