पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर अब नहीं रहे
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर अब नहीं रहे
नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः । न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः।
गोवा के मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। कुछ दिन पहले ही उनकी बीमारी बढ़ गई और वह अधिक अस्वस्थ होने लगे थे, जिसके मद्देनजर उन्हें तत्काल गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां पर डॉक्टरों ने अपना पूरा प्रयास किया, लेकिन उनका स्वास्थ्य दिनों दिन गिरता ही जा रहा था और अंततः 17 मार्च 2019 दिन रविवार को उनका निधन हो गया।
मनोहर पारिकर का जन्म गोवा के ही एक गांव मांपुश में सन 1955 में हुआ था। श्री मनोहर पारिकर अपनी युवावस्था में ही R.S.S. से जुड़ गए थे और कई वर्षों तक R.S.S. से जुड़कर कार्य करते रहे और बाद में बीजेपी के सदस्य बने। सन 1994 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गोवा के पणजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और पहली ही बार में विधायक के रूप में निर्वाचित होकर गोवा विधानसभा में पहुंचे।
श्री मनोहर पारिकर सन 2000 से लेकर 2005 तक गोवा के मुख्यमंत्री रहे , इसके बाद गोवा के विधानसभा में विपक्ष की भूमिका में रहे और 2012 में पुनः गोवा के सीएम बने। 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अकल्पनीय जीत हुई , जिसमें उसे पूर्ण बहुमत मिला और मोदी पीएम बने तथा प्रधानमंत्री मोदी के ही मोदी के मंत्रिमंडल में ही मनोहर पारिकर को भी रक्षा मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई, उन्होंने दक्षतापूर्वक अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें।
पुनः 14 मार्च 2017 को गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किए। 14 मार्च 2017 से लेकर अब तक एक गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए और अपने जीवन के व्यक्तिगत समस्या व कैंसर की बीमारी से संघर्ष करते हुए , आज दिनांक 17 मार्च 2019 दिन रविवार को अपने जीवन की लीला को समाप्त किया।

Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com