BSNL कर्मचारियों को मिली सैलरी

                                    BSNL कर्मचारियों को FEBRUARY MONTH की मिली सैलरी 

सरकारी कंपनी बीएसएनएल के कर्मचारियों का फरवरी माह को वेतन शाम  १५ मार्च को भुगतान कर दिया गया है,  जब से यह दुरसंचार कंपनी बनी है ,यह पहली बार हुआ है कि सैलरी इतनी देर से दिया गया है।  इसके पूर्व महीने के पहली तारीख तक सैलरी का भुगतान हो जाता था, ज्ञात हो कि यह कंपनी २००७-०८ से लगातार राजस्व संग्रहण में निरंतर गिरावट दर्ज कर रही है , २०१५-१६ में रिलायंस जिओ के मार्किट में आने के पश्चात कंपनी के मार्केट शेयर में हिसेदारी मात्र 11% फीसदी रह गई है।


                                
                                                         BSNL Logo.svg     
  


दूरसंचार क्षेत्र में जबरजस्त प्रतिस्पर्धा के कारण ही एयरसेल , UNINAR, को अपने कारोबार समेटने पड़े। वोडाफोन , आईडिया का विलय का कारण भी प्रतिस्पर्धा ही रहा  है।  आज के समय में कोई भी दूरसंचार कंपनी प्रॉफिट में काम नहीं कर रही है , जिसके कारण  दूरसंचार क्षेत्र में लगातार रोजगार के अवसर कम हो रहे है।


ऐसे में सरकारी कंपनी को लंबे समय तक प्रतिस्पर्धा में टिके रह पाना  और  अपने ग्राहकों को संतुष्ट कर पाना  तथा  अपने कर्मचारियों को लम्बे समय तक सैलरी दे पाना,  कंपनी के लिए एक चुनौती भरा कदम होगा ।  

Comments

Post a Comment

टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com

Popular Posts