सफलता संघर्ष श्रंखला - 3

जो हुआ, उसे भूल जा
उठा कदम,
ध्यान दे कर्म में
जीत ले खुद की खुशियां।

  खुद को जान,
 अपने अंतरात्मा को पहचान,
 क्या चाहता है ?
तुझसे,

वह जो चाहता है, उसे दे ,
तू खुद की आत्मा की बात सुन,
 संघर्ष कर,
 आगे बढ़ ।

अब
इंद्रियों को और फैला मत,
तू खुद को,
 एक कर,
 ध्यान कर,
 कठिन परिश्रम कर,
 बुराइयों और कठिनाइयों को भूल जा,
लक्ष्य को प्राप्त कर।

अंतर्मन को जान,
 खुद को पहचान,
 आगे है सुनहरा पल,
 पकड़ ले,
 खुद की खुशियों की उमंग।

सफलता संघर्ष श्रंखला - 3
सफलता संघर्ष श्रंखला - 4
सफलता संघर्ष श्रृंखला -2
सफलता संघर्ष श्रृंखला - 5
सफलता श्रंखला -6
सफलता संघर्ष श्रृंखला -1

Comments

Popular Posts