पुरा छात्र सम्मेलन से गुलजार हुआ ईश्वर शरण महाविद्यालय


प्रयागराज : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में रविवार को ४३ वर्षों बाद पूरा छात्र एक दूसरे से मिले तो एक बार फिर उनकी यादें ताजा हो गई। महाविद्यालय के निर्मला देशपांडे सभागार में पूरा छात्रों ने अपनी यादों और अनुभवों को एक दूसरे से साझा किया।

प्रथम सत्र की अध्यक्षता कालेज के पूरा छात्र जिला उपभोक्ता फोरम भदोही के चेयरमैन जनार्दन सिंह ने किया। उन्होंने 43 वर्ष पूर्व महाविद्यालय में बिताए गए स्मरणीय पल को साझा किया। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित कविता भी सुनाई। शासी निकाय के अध्यक्ष त्रिलोकी पांडे, प्रयागराज के सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश कुमार, विजय द्विवेदी, संजय बडौदा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सहायक रजिस्ट्रार केशव उपाध्याय, विकास गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रगति सिंह, विवेकशील, रूपेश पांडे, कमलेश्वर तिवारी, धीरेंद्र राय, श्याम नारायण वर्मा, संजय मिश्रा, प्रभाकर सिंह, विजय तिवारी विवेक यादव, शिव जी वर्मा, सुमिरन लाल ने अपने अनुभव साझा किए।


दूसरे सत्र में पूरा छात्रों ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से जुड़े तो थे लेकिन आपस में उनकी मुलाकात नहीं हो पाती थी। इस दौरान पूरा छात्र संगठन बनाने तथा इसके नियमित आयोजन पर पूरा छात्रों व कालेज प्रशासन के बीच सहमति बनी। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुमन अग्रवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के प्राचार्य डॉ मानसिंह ने किया। आरके श्रीवास्तव, प्राचार्य प्रोफेसर आनंद शंकर सिंह, डॉ सुमन अग्रवाल ने सम्मेलन में पहुंचे पूरा छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Comments

Popular Posts