एक्सीड सोसायटी प्रयागराज

            मॉड्यूल टेस्ट पेपर


गणित

नीचे दिए गए प्रश्नों में से किन्ही 5 प्रश्नों का उत्तर दें-
1. एक से पचास तक गिनती लिखें।
2. अंक किसे कहते हैं और अंकों की संख्या कितनी है उदाहरण सहित बताएं।
3. दी गई संख्या 6578 में सैकड़े और इकाई के अंकों का योग कितना होगा ?
4. 2 से 15 तक आने वाली विषम संख्याओं का पहाड़ा लिखिए।
5. दी गई संख्या 73985 में 9 के स्थानीय एवं जातीय मान का अंतर ज्ञात कीजिए

अंग्रेजी
1. छोटे अक्षरों में ए से जेड तक लिखें।
2. अंग्रेजी वर्णमाला में व्यंजनों की संख्या बताते हुए उन्हें लिखें।
3. अंग्रेजी वर्णमाला में कितने स्वर होते हैं एक स्वर को प्रथम अक्षर के रूप में प्रयोग करते हुए शब्द बनाएं।
4. अंग्रेजी में अपना नाम लिखें तथा उसका अक्षर क्रमांक भी लिखें।
5. रिक्त स्थान की पूर्ति करते हुए शब्दों का उच्चारण का अर्थ लिखिए-
     R_se,   T_l_p_on_,    _p_l_,   C_t,    G_d, 

हिंदी
 1. हिंदी में स्वर कितने होते हैं लिखें।
2. हिंदी वर्णमाला में व्यंजनों की संख्या बताते हुए लिखें।
3. हिंदी में प्रयोग होने वाली पाई मात्रा लिखें।
4. अपने क्लास से संबंधित महापुरुष के बारे में एक सुलेख (सुंदर लेख) लिखें।
5. नीचे दिए गए शब्दों की एक एक पर्यायवाची लिखिए-
      पानी, खाना, किताब, विद्यालय, अध्यापक, ।

विज्ञान
1. अपने शरीर को साफ हुआ स्वस्थ रखने के 5 उपाय बताएं।
2. पांच पालतू पशु तथा किसी एक पालतू पक्षी का नाम लिखें।
3. हमारे पर्यावरण के प्रमुख ऋतु या मौसम का नाम बताएं।
4. यातायात के पांच साधनों के नाम बताएं।
5. कक्षा में अच्छे बच्चों के पांच लक्षण या गुण बताएं।

सामान्य ज्ञान
1. अपने देश और प्रदेश के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मुख्यमंत्री और राज्यपाल का नाम लिखें।
2. अपने देश की राजधानी, अपने प्रदेश का नाम और अपने जिले का नाम लिखें।
3. राष्ट्रीय पक्षी तथा राष्ट्रीय पुष्प का नाम लिखें।
4. जिस संस्था द्वारा चलाई जा रही कक्षा में आप पढ़ते हैं उसका नाम लिखें।
5. अपना पूरा परिचय लिखें।

Comments

Popular Posts