रेप इन इंडिया बनाम रेप कैपिटल

Image result for rape

आज की राजनीति का ट्रेंड बन चुका है कि किसी के कथन को तोड़ मरोड़ कर उसे गलत अर्थों में समझा और समझाया जाए। 13 दिसंबर को संसद में स्मृति ईरानी ने भी यही किया।राहुल गांधी ने मोदी सरकार को देश में लगातार हो रहे बलात्कार के मामले में गिरते हुए कहा कि मोदी जी ने मेक इन इंडिया की शुरुआत की थी लेकिन आज मेक इन इंडिया की जगह रेप इन इंडिया ने ले ली है।लेकिन स्मृति ईरानी ने राहुल के इस कथन को राजनीतिक अभियांत्रिकी के साथ संसद में प्रस्तुत किया और कहा कि विपक्ष के नेता गांधी परिवार का एक बेटा पुलिस अपनी रैली में सार्वजनिक रूप से रेप इन इंडिया की घोषणा कर रहा है वे आवाहन कर रहे हैं कि आओ और भारत में बलात्कार करो। यदि स्मृति ईरानी के इस राजनीतिक अभियांत्रिकी को देखा जाए तो वास्तव में यह राहुल के नहीं अपितु स्मृति ईरानी के शब्द जो राजनीति से प्रेरित थे और राजनीतिक अभियांत्रिकी से परिपूर्ण थे।
यदि राहुल के द्वारा रेप इन इंडिया का प्रयोग करना गलत है तो फिर 2013 14 के भाषणों में मोदी जी ने निर्भया केस का जिक्र करते हुए कहां था कि कांग्रेसमें दिल्ली को रेप कैपिटल बना कर रख दिया है यदि राहुल का रेप इन इंडिया गलत है तो मोदी का रेप कैपिटल भी गलत था और यदि मोदी का रेप कैपिटल सही था तो राहुल का भी रेप इन इंडिया सही होना चाहिए।

Comments

Popular Posts