हंड़िया में 5 नकाबपोश बदमाशों ने 384000 की लूट को दिया अंजाम
प्रयागराज : हंडिया कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नं 8 स्थित पूर्व प्रिंसिपल संगम लाल जायसवाल के मकान में किराए पर चल रहे सेटिंग क्रेडिट केयर लिमिटेड हंड़िया ब्रांच में लगभग छ सात बजे के बीच दो बाइक पर पांच सवार अज्ञात नकाब पोस बदमाशों ने हथियारों से लैस होकर ब्रांच में घुस गए। बदमाशों ने ब्रांच के कर्मचारियों के कनपटी पर पिस्टल सटा कर ब्रांच में रक्खे 384000 रुपये लूट लिए।विरोध कर रहे कर्मचारियों को लात घुसे एवम हथियारों के बट से पिटाई कर सारा रुपये लेकर जाते समय बाहर से दरवाजा बंद करके दो बाइक पर सवार होकर भाग निकले। सूचना पर एडीजी, डीआईजी, एस एस पी मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। मकानमालिक एवम ब्रांच मैनेजर प्रेमचन्द पटेल एवम लिमिटेड के कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
रिपोर्टर :-
मोहम्मद माशूक
जिला क्राइम ब्यूरो प्रयागराज











Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com