नेहरू युवा केंद्र ने ठाना है गंगा को स्वच्छ बनाना है
प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में नेहरू युवा केंद्र इलाहाबाद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नमामि गंगे योजना के तत्वाधान में मंगलवार को बायोवेद शोध संस्थान मोहरब कौड़िहार में विषय वस्तु आधारित शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत गंगा स्वच्छता पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गंगा को स्वच्छ रखने एवं निर्मल बनाने के लिए गंगा किनारे गांव के युवाओं को जागरूक किया गया जिसमें विकासखंड कौड़िहार के गंगा किनारे गांव के युवक और युवतियों ने प्रतिभाग किया मुख्य अतिथि चंद्रशेखर प्राण ने गंगा को जीवनदायिनी एवं मोक्ष दायिनी बताया और गंगा में हो रहे प्रदूषण पर चिंता जाहिर किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र इलाहाबाद जागृति पांडे ने गंगा दूतों एवं युवाओं को गंगा को स्वच्छ बनाने और लोगों को जागरूक करने के लिए आह्वान किया विशिष्ट अतिथि बृजेश कांत द्विवेदी ने गंगा से लोगों को क्या लाभ हैं इसके बारे में विस्तार से बताया युवाओं को खेल किट वितरित की गई और खेलकूद का प्रमाण पत्र भी विजेताओं को बांटा गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया गंगा गीत, स्वच्छता रैली, गंगा स्वच्छता पर फिल्म दिखाई गई कार्यक्रम का संचालन दारा सिंह सरोज ने किया अतिथियों का आभार अभय सिंह ने जताया इस अवसर पर डीपीओ ऐसा सिंह विनोद ओझा चंद्रमणि मिश्रा ओम प्रकाश अमित द्विवेदी राजन चंद्रकांत हिमांशु द्विवेदी चंद्र कमल अमरेंद्र मोनू सानू गुड्डू यादव तूफान राघवेंद्र प्रदुम शिवम मिश्रा बरखा सरोज विमल पंकज रोहित बृजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर:-
दारा सिंह सरोज











Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com