कोरोना प्रभावित देशों से 38 लोग प्रयागराज पहुंचे
प्रयागराज : कोरोना प्रभावित देशों से 38 लोग प्रयागराज जिले में आए हैं स्वास्थ विभाग को गुरुवार रात इसकी सूचना मिली है इसमें 17 लोग शहर के और 21 ग्रामीण इलाकों के हैं। स्वास्थ विभाग की टीम तलाश में लगी है लेकिन शुक्रवार शाम तक एक भी व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी। जिला सर्विलांस अधिकारी का दावा है कि शनिवार तक कुछ लोगों को खोज लिया जाएगा निर्देश है कि सभी को 14 दिनों तक निगरानी कर प्रत्येक का परीक्षण किया जाएगा। स्टेट सर्विलांस अधिकारी की ओर से गुरुवार रात स्वास्थ विभाग को यात्रियों की सूची उपलब्ध कराया बताया गया कि प्रयागराज के रहने वाले हैं विभिन्न कारणों से दूसरे देशों में गए थे शहरी इलाके बैरहना धूमनगंज जार्जटाउन कोतवाली, अतरसुइया अशोकनगर नीम सराय तेलियरगंज मुंडेरा सिविल लाइंस के रहने वाले हैं इसी तरह ग्रामीण इलाकों के सिकंदरा, नवाबगंज, मऊआइमा, सैदाबाद, हंडिया, सोराम, मेजा, फूलपुर , मांडा , करछना इलाके के रहने वाले बताए गए हैं। सबसे ज्यादा फूलपुर गांव के लोग शामिल हैं सूची में केवल उनके पासपोर्ट पता ही लिखा है कोई फोन नंबर भी नहीं है। निर्देश है इन लोगों को खोज कर परीक्षण किया जाए साथ ही 14 दिनों की निगरानी में रखकर प्रत्येक दिन स्वास्थ्य जांच की जाए इन क्षेत्रों के रहने वाले नागरिक को सावधान रहने के आदेश दिए गए हैं। भीड़-भाड़ जगह पर जाने से बचें मास्क का प्रयोग करें और बार-बार साबुन से हाथ धोएं सावधानी ही बचाव है।
रिपोर्ट : दारा सिंह सरोज












Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com