प्रतियोगी छात्रों की जान जोखिम में डाल रहा भर्ती आयोग
प्रयागराज : जी हां जहां एक ओर पूरी दुनिया में कोरोनावायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है वहीं लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग प्रतियोगी छात्रों की जान जोखिम में डालकर संयुक्त हायर सेकेंडरी 10+2परीक्षा और खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा करा रहा है सरकार ने सभी स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं और जो परीक्षाएं हो रही थी उसको भी स्थगित कर दिया है सभी पर्यटन स्थल बंद करने के आदेश दिए गए हैं लेकिन इसका असर दोनों आयोगों पर नहीं दिख रहा है लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा और कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त हायर सेकेंडरी की परीक्षा आयोजित की जा रही है 22 मार्च को बी .ई. ओ .और 10 दिनों तक चलने वाली संयुक्त स्तरीय हायर सेकंडरी 10+2 की परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग आयोजित कर रहा है प्रतियोगी छात्रों ने शासन को भी अवगत कराया है कि परीक्षा के चलते छात्रों को दूसरे शहरों में जाना पड़ेगा और बस ट्रेन हजारों की संख्या भीड़ में भी जाना पड़ेगा जिससे कोरोनावायरस होने का खतरा बना रहेगा प्रतियोगी छात्रों ने परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है इस समय कोरोना वायरस पूरे चरम पर है और बहुत ही तेजी से फैल रहा है प्रतियोगी छात्रों ने कहा है कि जान है तो जहान है जान से बढ़कर कुछ नहीं है इसी के चलते सरकार भी सक्रिय है लेकिन इन दोनों आयोगों पर कोई असर नहीं दिख रहा है लाखों की संख्या में प्रतियोगी परीक्षार्थी परीक्षा देंगे और पूरी संभावना है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने खतरा बना रहेगा।
रिपोर्ट : दारा सिंह सरोज











Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com