संकल्प : सामूहिक रूप से मिलकर कोरोना से मुक्ति - मोदी

       प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने के सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देते हुए रविवार को सार्क देशों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। उन्होंने दक्षिण एशिया में कोरोना विषाणु के संक्रमण को नियंत्रित करने के वास्ते साझा रणनीति पर मिलकर काम करने के लिए COVID-19 आपातकालीन को बनाने का प्रस्ताव किया तथा भारत की ओर से एक करोड़ डालर देने और एवं विशेषज्ञों की एक और कार्रवाई की टीम बनाने की घोषणा की 6 देशों के राष्ट्र प्रमुखों ने भाग लिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इससे दूरी बनाए रखें उन्होंने अपने स्वास्थ्य मंत्री जफर मिर्जा को भेजा था।
"घबराना नहीं और हमेशा तैयार रहना 
संक्रमण से लड़ने के लिए
 भारत का मूल मंत्र रहा है।"
-नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री
       मोदी ने चर्चा में कहां की कोरोना से घबराना नहीं है संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार रहना है, यही भारत का मंत्र है पीएम ने कहा कोरोना से लड़ाई में सार्क देशों को मिलकर काम करना चाहिए और सफलता हासिल करनी चाहिए उन्होंने बताया कि यात्राओं पर प्रतिबंध लगाकर के मेडिकल स्टाफ को ट्रेनिंग दी जाए विदेश में फंसे 1400 से अधिक नागरिकों को वापस लाया गया पीएम ने कहा भारत इसकी भी प्रवाह कर रहा है दूसरे देश में भारत में रह रहे अपने नागरिकों को लेकर चिंतित है।
        अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा हमें टेलीमेडिसिन का एक सामान्य ढांचा तैयार करना चाहिए।अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा भारत सार्क का महत्वपूर्ण सदस्य है। वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति को दबाया राजपक्षे ने मोदी के प्रयासों की सराहना की । 
         नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने कहा कि हमारे सामूहिक ज्ञान और प्रयास से कोरोला से लड़ने के साथ ही सार्क देशों के लिए ठोस रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी।
        मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद शोले ने कहा भारत से मिली सहायता के लिए वह अपने को भाग्यशाली समझते हैं और इसके लिए मालदीप वहां के प्रधानमंत्री और रोगों की सराहना करते हैं।
        भूटान के प्रधानमंत्री लोटे स्टेरिंग ने कहा कि एकजुटता समय की जरूरत है और इस मौके पर हमें आपसी मतभेद छोड़ देना चाहिए।
         बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा भारतीय छात्रों के साथ हमारे 23 छात्रों को चीन से निकालने और उनका इलाज कराने के लिए भारत का शुक्रिया किया। 
         

        

Comments

Popular Posts