स्थगित हुई आगामी खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा

प्रयागराज:  कोरोना वायरस को मध्य नजर रखते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में अपनी 22 मार्च को होने वाली आगामी खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा स्थगित कर दिया है । कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे विश्व में चल रहा है और भारत में भी इसका विस्तार होता जा रहा है लेकिन भारत  व भारत के राज्य ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया है और इसके बाद सभी सार्वजनिक संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया है स्कूल कॉलेज की होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन प्रतियोगी परीक्षाएं कराने वाली भर्ती आयोग तत्काल प्रभाव से इस निर्देश को संज्ञान में नहीं लिया था।

 भर्ती आयोगों की यह मनमानी समाचार पत्र, पत्रिका सुर्खियां बनने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कोरोला को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों पर संज्ञान लेते हुए 22 मार्च को होने वाली आगामी खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया 22 मार्च को होने वाली खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है इस परीक्षा की अगली तिथि पुनः  घोषित की जाएगी। 

Comments

Popular Posts