ब्रिटिश एयरवेज अपने नौकरियों में कटौती करेगी : CEO एलेक्स क्रूज़

 COVID ​​-19 (कोरोना वायरस) के कहर को लेकर वैश्विक हवाई यात्रा प्रभावित होने के बाद, गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही वैश्विक विमानन कंपनी ब्रिटिश एयरवेज अपने नौकरियों में छंटनी करेगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी एलेक्स क्रूज़ ने कहा है कि कोरोनोवायरस के कारण वैश्विक हवाई यात्रा प्रभावित होने के बाद, ब्रिटिश एयरवेज अपने नौकरियों में कटौती करेगी

इस कारण से वैश्विक विमानन कंपनी ब्रिटिश एयरवेज ने दुनिया भर में हजारों उड़ाने रद्द कर दी हैं, क्योंकि कोविद ​​-19 यात्रियों की, विशेष रूप से चीन और इटली के गंतव्यों की यात्रा मांग को प्रभावित कर रहा है।

कोरोनोवायरस के कारण विमानन उद्योग महामारी के गंभीर प्रभाव से जूझ रहा है। इससे अब तक वैश्विक स्तर पर 1,34,300 से अधिक लोग संक्रमित हैं और 5,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक इसके संक्रमण को रोकने के लिए कोई भी वैक्सीन विकसित नहीं किया गया है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी कोविद ​​-19 के कारण यूरोप की मुख्य भूमि से यात्रियों के आवागमन पर 30 दिन के लिए सार्वजनिक प्रतिबंध की घोषणा की है। जिसके कारण वैश्विक विमानन उद्योग गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। 

Comments

Popular Posts