कोरोना महामारी के दौर में जरूरतमंदों के लिए संकट हारण बनी एक्सीड सोसाइटी
प्रयागराज: कोरोना महामारी के इस दौर में प्रयागराज में जरूरतमंदों के लिए संकट हारण बनी एक्सीड सोसाइटी। तेजी से फैल रहे कोरोना महामारी के चलते पूरे भारत में लॉक डाउन है और इसके तहत सरकार द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया की सभी प्रकार की संस्थाओं को 21 दिनों के लिए बंद कर दिया जाए देश के सभी नागरिक अपने अपने घरों में रहकर लॉक डाउन का पालन करें। ऐसी स्थिति में दिहाड़ी मजदूरों व उनके परिवारों के सामने बढ़ते समय के साथ खाद्य सामग्री का संकट भी गहराने लगा ऐसे में सरकारें और संबंधित क्षेत्र के कुछ व्यक्ति व कुछ गैर सरकारी संगठन मानवता की रक्षा के लिए लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए आगे बढ़े।
इसी क्रम में महामारी से संघर्ष के इस दौर में प्रयागराज के दिहाड़ी मजदूरों व उनके परिवारों तथा अन्य गरीब व दलित परिवारों की सभी जरूरतमंद खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी एक्सीड सोसाइटी ने उठा रखी है। जब से लॉक डाउन हुआ है तब से लेकर अब तक निरंतर यह सोसाइटी अपनी सेवा प्रदान कर रही है और आगे भी करते रहने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
एक्सीड सोसाइटी के संस्थापक व अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा जो कि पेशे से एक शिक्षक है वे स्वयं नर सेवा वाले इस अभियान में अथक परिश्रम कर रहे हैं और लोगों को बना बनाया भोजन तथा इसके अलावा दाल चावल आटा जैसी खाद्य सामग्रियां निस्वार्थ भाव से वितरित कर रहे हैं। लॉक डाउन के चलते पूरे देश में सभी प्रकार के मंदिर व पूजा स्थल भी बंद कर दिए गए हैं ताकि भक्तों की भीड़ की वजह से महामारी ना फैल ऐसे में एक्सीड सोसाइटी के अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा कहते हैं कि आपदा की इस घड़ी में लोगों को मानवता की रक्षा के लिए निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करनी चाहिए क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है।

Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com