COVID-19 : डॉक्टरों का खून बहाने के लिए जहां से फेंके पत्थर, आज वहीं फूल बरसाकर किया स्वागत
भारत जागरण: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के नवापुरा में 3 दिन पहले जिस स्थान पर कोरोना से जान बचाने वाले डॉक्टरों और और पुलिस पर पथराव हुआ था उसी स्थान पर शनिवार को लोगों ने टीम पर फूल बरसाए। बवाल के बाद से यहां सन्नाटा छाया हुआ था। स्वास्थ्य विभाग की टीम नवाबपुरा में जाने से हाथ खड़े कर दी थी। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने कुछ स्थानीय लोगों से सहयोग लेकर वहां के लोगों को विश्वास में लिया उन्हें समझाया गया की कोरोना से जंग जीतनी है तो स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम का पूरी तरह सहायता एवं सहयोग करना होगा।
इसी क्रम में शनिवार को मौलाना फजरूल इमाम और अन्य स्थानीय लोगों ने वहां के लोगों को जागरूक किया। इसके बाद दोपहर के समय स्वास्थ विभाग की टीम दो एंबुलेंस गाड़ियों को लेकर नवाबपुरा पहुंची। उनके साथ एसएचओ नागफनी सुनील सिंह और थाने की फोर्स के अलावा आरएएफ के जवान मौजूद रहे। स्वास्थ विभाग की टीम ने नवाबपुरा की बिरयानी वाली गली से 7 लोगों को को क्वारंटाईन करने के लिए उठाया। टीम के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने 3 दिन पहले हुई घटना पर खेद व्यक्त करते हुए टीम के सदस्यों का फूल बरसा कर और तालियां बजाकर स्वागत किया। लोगों ने कहा हम लोग पुलिस प्रशासन का और स्वास्थ विभाग की टीम का पूरी तरह सहयोग करेंगे।











Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com