जौनपुर में कोरोना पोजिटिव शव को जलाने को लेकर हुआ बवाल
जागरण जौनपुर: जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर में आज सुबह कोरोना पॉजिटिव शव को जलाने को लेकर हुआ बवाल। ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध और पथराव। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भी जलाया गया कोरोना पॉजिटिव का शव।

यह पूरी घटना जौनपुर के मुंगरा बादशाह पुर की है जहाँ किसी दूसरे गांव के कोरोना पॉजिटिव के शव को एक दूसरे गांव पंवारा में सड़क किनेर एक खेत में स्वास्थ व पुलिस कर्मियों द्वारा जलाया जाने लगा। जिसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो ग्राम प्रधान सहित भारी संख्या में पहुँच कर ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
लेकिन स्वास्थ व पुलिस कर्मियों के आगे ग्रामीणों की एक न चली और उस शव को वहीं पर मिट्टी का तेल डाल कर कुछ लकड़ियों के साथ जला दिया गया। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव किया। ग्रामीणों का कहना था की यह जिस गांव का शव है इसे उसी गांव में या फिर किसी शमशान में जलाया जाना चाहिए न की हमारे गांव में। ग्रामीणों में इसी कोरोना फैलने का भय था। ग्रामीणों ने इसे प्रशासन की तनाशाही कह कर विरोध किया।

Name, age, add bhi hona chahiye
ReplyDelete