प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की गला रेत कर हुई हत्या
प्रयागराज: आज दोपहर प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी गई और थोड़ी ही देर में पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या की सुपारी देने वाले बेटे को गिरफ्तार कर लिया, पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है शादीशुदा बेटे को प्रेमिका से मिलने से मना करने की कीमत पिता तुलसीराम केसरवानी, माता, बहन और पत्नी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी, रिश्तों को कलंकित कर देने वाली घटना।
वीडियो
प्रयागराज थाना धूमनगंज के विवेकानंद चौराहे के पास रहने वाले 55 वर्षीय तुलसी राम केसरवानी, पत्नी किरण, बेटी गुडिय़ा, बहु प्रियंका की हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही सभी वरिष्ठ अधिकारीगण घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे और शीघ्र अति शीघ्र घटना का अनावरण करने के हेतू निर्देशित किया। जिसके बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्याकांड का अनावरण करते हुये प्रयागराज की क्राइम ब्रांच टीम व थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा हत्या के दोनों आरोपियों आतिश व अनुज को गिरफ्तार कर लिया गया ।
परिवार वालों की हत्या के लिए अतिश ने अनुज वा उसके साथियों को 8 लाख़ रुपए की थी सुपारी।










Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com