उत्तर प्रदेश के संभल में सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और उनके बेटे की गोली मारकर हुई हत्या।

जागरण संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले हैं चंदौसी से सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी छोटे लाल दिवाकर और उनके बेटे की गोली मारकर हुई हत्या। यह पूरी घटना संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के समसूई गांव की बताई जा रही है जहां पर मंगलवार सुबह छोटे लाल दिवाकर अपने बेटे सुनील के साथ खेत में टहलते हुए पहुंचे और वहां पर मनरेगा के तहत बन रही सड़क को लेकर विवाद हो गया और इस विवाद के दौरान दो बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दी जिससे पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र के सम सोई गांव में एक सड़क मनरेगा के तहत बन रही थी। जिसे लेकर छोटे लाल दिवाकर और रविंदर शर्मा शर्मा के बीच कहासुनी हो गई विवाद बढ़ा तो सविंदर शर्मा और उसके साथ उपस्थित जितेंद्र शर्मा ने मिलकर गोलियां चलाई जिससे सपा नेता छोटे लाल दिवाकर और उनके बेटे सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के मुताबिक दोनों में पुरानी रंजिश थी। फिलहाल कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई है। सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हमारे नेताओं की खुलेआम हो रही हत्याओं से साफ होता है कि प्रदेश में बीजेपी सरकार में अपराधियों को संरक्षण प्रदान  किया जा रहा है।

Comments

Popular Posts