सुखदेव जयंती पर जानिए सुखदेव और उनके साथी राजगुरु और भगत सिंह को समय से पूर्व दी गई फांसी का जिम्मेदार कौन ?
जागरण: भारतीय स्वाधीनता संग्राम के दौरान अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों से ब्रिटिश हुकूमत को दहला देने वाले इस महान युवा क्रांतिकारी का जन्म आज ही के दिन 15 मई 1907 को पंजाब के लुधियाना शहर में हुआ था।
भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महान क्रांतिकारियों में सुखदेव का नाम भी प्रमुखता के साथ आता है । यह एक ऐसा नाम है जो न केवल अपनी देशभक्ति, साहस और मातृभूमि पर कुर्बान होने के लिए जाना जाता है बल्कि, युवा क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के अनन्य मित्र के रुप में भी सुखदेव का नाम इतिहास में दर्ज है।
अंग्रेजों द्वारा किए गए लाठीचार्ज में हुई लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए जब योजना बनी तो सैंडर्स वध करने में इन्होंने भगत सिंह तथा राजगुरु का पूरा साथ दिया। जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें जेल में डाल दिया गया और कुछ दिन बाद उन्हें उनके साथियों के साथ अचानक फांसी पर लटका दिया गया।
सुखदेव को उनके साथियों राजगुरु और भगत सिंह के साथ समय से पूर्व दी गई फांसी का जिम्मेदार कौन था ? यह एक विचारणीय प्रश्न है जिसके बारे में आप सब को भी जानना चाहिए। और आगे की जानकारी अब नीचे दिए गए इस वीडियो में दी गई है। इसे देखें और कमेंट करके बताएं इसमें दी गई जानकारी आपको कैसी लगी और आपके दृष्टिकोण से समय से पूर्व हुई इन तीनों क्रांतिकारियों के फांसी की जिम्मेदार है ?










Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com