गृह मंत्रालय ने जारी किए Unlock - 3.0 के लिए दिशा-निर्देश

Unlock-3 के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किए दिशा-निर्देश रात्रि कर्फ्यू हटाया गया।

अनलॉक के तीसरे चरण में रात्रि कर्फ्यू को हटाने की अनुमति दी गई है।


*मेट्रो, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल मनोरंजन पार्क को अनुमति नहीं*

योग संस्थान और जिम को पांच अगस्त से खुलने की अनुमति मिली है।

स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे।

विस्तार


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-3 के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं -

इस दौरान रात में लोगों के आवागमन पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया है।

 सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समेत भीड़ जमा करने वाले सभी कार्यक्रमों पर रोक जारी रहेगी।

दिशानिर्देशों के अनुसार, मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल व ऐसे अन्य स्थानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्थानों पर इन प्रतिबंधों के अलावा बाकी सभी गतिविधियों को अनुमति होगी।

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को अनुमति

अनलॉक के तीसरे चरण में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य स्वास्थ्य मानकों का पालन करने के निर्देश के साथ अनुमति रहेगी।

इस दौरान मास्क पहनने  जैसे नियमों के साथ-साथ  केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Comments

Post a Comment

टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com

Popular Posts