3 घंटे में ढूंढा गया गायब हुए बच्चे को, आज फिर एक बार गोला चौकी इंचार्ज प्रतिभा सिंह जी के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया
गोला चौकी इंचार्ज प्रतिभा सिंह जी के द्वारा यह सराहनीय कार्य मात्र 3 घंटे में किया गया, जो कि श्रीमती रीना देवी एवं आनंद कुमार पटवा ग्राम भाटपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर की निवासी द्वारा सूचना दिया गया कि, मैं पश्चिम बंजरिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहती हूं मेरा बच्चा श्याम जिसकी उम्र 6 वर्ष है जो बंजरिया मोहल्ले से घर के सामने से शाम 4:00 बजे से गायब है। गायब की सूचना शाम 5:00 बजे गोला चौकी पर दिया गया और चौकी इंचार्ज सूचना मिलते ही अपने टीम के साथ खोजबीन पुरी जोरशोर से लग गाई जो कि गायब की सूचना पर आसपास के क्षेत्रों में तलाश किया गया काफी तलाश के बाद शाम 8:00 बजे शास्त्री नगर मोहल्ले में खेलते हुए पाया गया। जिसे परिजनों को बुलाकर सही सलामत सुपुर्द किया गया और श्रीमती रीना देवी आनंद कुमार गोला चौकी इंचार्ज को एवं उनकी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया जो कि ऐसे गोला चौकी इंचार्ज का सराहनीय कार्य का नाम अपने जिले में और चौकी के एरिया में मशहूर हो चुका है । चौकी इंचार्ज की टीम इस प्रकार मौजूद थी दरोगा आशुतोष मणि त्रिपाठी ,प्रतीकी शुक्ला, नंदनी उपाध्याय ,कांस्टेबल शुभम सिंह, व कांस्टेबल रंग प्रिय गौतम, आदि लोग इस सराहनीय कार्य में शामिल थे।











Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com