केरल के कोझीकोड एयरपोर्ट पर रनवे से 30 फुट गहरी खाई में गिरा विमान दो हिस्सों में बंटा, 11 की हुई मौके पर मौत और कई अन्य गंभीर रूप से घायल

केरल के कोझीकोड एयरपोर्ट पर दुबई से आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया दुबई से आ रहे इस विमान ने जब कोझीकोड एयरपोर्ट  के रनवे पर लैंडिंग की तो उस समय बारिश हो रही थी और बारिश के कारण यह विमान रनवे से फिसल कर रनवे के बगल 30 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरा और विमान दो टुकड़ों में बट गया जिससे दोनों पायलट सहित 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 डीजीसीए के अनुसार इस विमान में  189 यात्री 6 क्रू मेंबर और दो पायलट सवार थे जिसमें से एक 11 की मौत हो गई और कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरफ की टीमें घटनास्थल पर भेजी गई जो तत्काल प्रभाव से राहत और बचाव कार्य में जुट गई।

Comments

Popular Posts