मूसलाधार बारिश के चलते जयपुर हुआ जलमग्न

जागरण:Breaking News
मूसलाधार बारिश के चलते जयपुर हुआ जलमग्न 

जयपुर आज तड़के 4 बजे से लगातार हो रही तेज़ बारिश के चलते जयपुर जलमग्न हो गया , मौसम विभाग ने तेज़ बारिश की पहले ही चेतावनी दे दी थी जहाँ शहर के ऊपरी इलाक़ो में पानी भर गया है वही निचले इलाकों की कालोनियों की सड़कों और घरों में 3 - 4 फुट पानी भर गया है।अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नही है पर सड़कों पर कई गाड़ियाँ डूब रही हैं । जिससे हों वाले नुकसान का पता बाद में चल पायगा ।
निचले इलाके में ऐतिहासिक जलमहल क्षेत्र की कालोनियों और सड़क पर भी काफी पानी आ चुका है ।
वही उधर आज राजस्थान विधान सभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू हो चुकी है जिसमे बाहर से आने वाले कई विधायक तो समय पर जयपुर पहुंच चुके है पर कई विधायक तेज़ बरसात के चलते कुछ देरी से भी विधान सभा पहुंचे हैं ।,,,,

Comments

Popular Posts