अयोध्या मे किसका मंदिर बन रहा है ?

 Ayodhya Ram Mandir Model: भूमि पूजन से पहले सामने आई नए मॉडल की नई तस्वीरें, ऐसा दिखेगा राम मंदिर

क्या भगवान राम का ?

नहीं, 
 क्यूँकि वे अजन्मा हैं, शाश्वत हैं, परमात्म स्वरूप हैं, ब्रह्म हैं, सारा जगत ही उनका मंदिर है, वे सब जगह विराजमान हैं, चन्द्र-तारों में सूर्य में पृथ्वी जल, आकाश, अंतरिक्ष, मनुष्य, पशु-प्राणियों, फूल-पत्तियों और जगत के कण-कण में हैं। सम्पूर्ण अयोध्या और वहाँ के अन्य मंदिरों में तो वे हैं ही, इसलिए उन्हें मंदिर की ज़रूरत नहीं है।

 क्या राजा रामचन्द्र जी का ?

नहीं, 
राजा रामचन्द्र जी का भी नहीं, 
क्यूँकि पृथ्वी पर कई राजा आये और गए, बड़े-बड़े सम्राट आये और गए, सब अपने आलीशान आलीशान महलों किलों इमारतों को यहीं छोड़कर चले गए; जिनके कुछ अवशेष अभी भी खंडहरों के रूप में मौजूद हैं या फिर ज़मीनों के अंदर दफ़न है। अब उन पर सरकारों का क़ब्ज़ा है और वे पुरातात्विक महत्व की वस्तुएं हैं।

 क्या भाजपा के जय श्री राम का ? 

नहीं, 
क्यूँकि इस मंदिर के लिए पिछले 500 सालों से अब तक लाखों लोगों ने लड़ाइयां लड़ी हैं और अपनी जानें गंवाई हैं, आज भी विश्वभर में  करोड़ों-करोड़ ग़ैर-राजनीतिक हिंदू भी इस मंदिर को बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं और इसका बन जाने का पूर्ण हृदय से इंतज़ार कर रहे हैं; जिसका सपना वो कई वर्षों से देखते आ रहे हैं।

 तो फिर ये मंदिर बन किसका रहा है ? 

*यह मंदिर बन रहा है हिंदू अस्मिता का जिसे सैकड़ो वर्षों से रौंदा जा रहा था, हिंदू आत्म सम्मान का जिसे लगातार ठेस पहुंचाई जा रही थी, उदार हिंदुओं की गरिमा और गौरव का जिसे आतताइयों ने बेरहमी से कुचला था कभी। यह मंदिर हिंदू पुनर्जागरण का प्रतीक है, हिंदू पुनरुत्थान की उद्घोषणा है। हिंदू आत्म विश्वास के  पुनः उठ खड़े होने का सूचक है। प्राचीन अस्त हिंदू सभ्यता के  उदय होने का शंखनाद है। लाखों हिंदू - सिक्ख - जैन - बौद्ध बलिदानियों के लिए श्रद्धांजलि है ये मंदिर। ये मंदिर उन परमपिता परमेश्वर श्री राम का मंदिर है जो प्रत्येक हिंदू के हृदय में इस श्रद्धा-विश्वास के रूप में विद्यमान थे कि एक दिन उनका भी दिन आएगा और वे पुनः अपनी खोई हुई शक्ति दर्प और स्वाभिमान को वापस प्राप्त कर लेंगे।


Comments

  1. It's start up of the revalution of Indian culture. Ramrajya is the best ideal state in the theyories of state in all over the world.

    ReplyDelete

Post a Comment

टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com

Popular Posts