कोरोना अपडेट : बीते 24 घंटे में 1247 लोगों कोरोना से मौत, आए 93 हजार 337 नए केस
भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार में अब भी तेज गति से जारी है. इस #महामारी के करीब सात-आठ महीने हो गए, मगर अब तक इसके फैलने की रफ्तार कम नहीं हुई है. भारत में कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा 53 लाख पार कर गया है. वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना केसों की बात करें तो यह अब भी 90 हजार से ऊपर ही चल रहा है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 93337 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 1247 लोगों की मौतें हुई हैं।
अबतक लोग गवां चुके हैं जान
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 53 लाख 8 हजार 15 हो गई है. वहीं अभी तक 42 लाख 8 हजार 432 मरीज ठीक भी हो चुके हैं. और एक्टिव मरीजों की संख्या 10 लाख 13 हजार 964 है. देश में अबतक मरीज कोरोना के कारण 85 हजार 619 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक लोगों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों की वजह से हुई है. मंत्रालय ने कहा कि उसके आंकड़े का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया गया है।
कोरोना से ठीक होने की दर 78.86 फीसदी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना से ठीक होने की दर 78.86 फीसदी है. आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से होने वाले मौतों की दर में और गिरावट आई है और यह 1.62 प्रतिशत पर आ गई है. आईसीएमआर के मुताबिक देश में 17 सितंबर तक 6,15,72,343 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 10,06,615 नमूनों की जांच अकेले गुरुवार को की गई।
कितने दिनों में कितने बढ़े मामले
गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार हुई थी जबकि 23 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 30 लाख के पार हो गई। देश में पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख हुई वहीं, 16 सितंबर को देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई।










Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com