पूर्व सांसद अतीक अहमद का चकिया स्थित आलिशान मकान पीडीए ने किया जमींदोज


जागरण: पूर्व सांसद अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन और प्रयागराज प्राधिकरण के द्वारा अतीक अहमद की संपत्तियों को जब्त करने और उन्हें ध्वस्त करने का काम लगातार जारी है। 
पूर्व सांसद के कोल्ड स्टोरेज,चकिया स्थित चुनाव कार्यालय,नवाब युसूफ रोड हाईकोर्ट के पास,पानी की टंकी के पास स्थित संपत्तियों को गिराने के बाद अब इसी क्रम में अतीक अहमद के मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी चल रही है। 

 मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स कई बुलडोजर के साथ अतीक अहमद का आलीशान मकान गिराने के लिए पहुंच गई है कई बुलडोजर जेसीबी लगाकर के मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस मोहल्ले सहित अतीक के परिवार में भी हड़कंप मचा हुआ है। माफिया के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई से उसके गुर्गो में दहशत का माहौल हैं।



Comments

Popular Posts