केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

जागरण: देश में कोरोना वायरस के माामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। मंगलवार की रात को देश में कोरोना वायरस का कुल आंकड़ा 50 लाख के पार कर गया। कोरोना लगातार न सिर्फ लोगों को अपना शिकार बना रहा है बल्कि राजनेता भी इसके संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गडकरी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
इससे पहले, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में इलाज किया गया था। उसके बाद वह दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए थे। संसद के मॉनसून सत्र के शुरू होने से पहले भी दोबारा पूरा चेक-अप कराने के लिए एम्स में भर्ती हुए थे।

Comments

Popular Posts