बनारस में गंगा की लहरों पर शुरू हुई 'पर्यटन' की सवारी, प्रशासन ने हटाया नौका संचालन से प्रतिबंध

जागरण: बनारस में गंगा की लहरों पर शुरू हुई 'पर्यटन' की सवारी, प्रशासन ने हटाया नौका संचालन से प्रतिबंध।

डीएम के फैसले के बाद खुश नाविकों ने अपनी नौकाएं सूचना मिलते ही साज संवार करने के साथ ही मरम्मत की जरूरत होने पर उसे ठीक कर गंगा की लहरों पर सवारी के लिए उतार दिया।
वाराणसी, जेएनएन। गंगा नदी में उफान शुरु होने के बाद 26 अगस्त  को जिलाधिकारी ने गंगा में नौका संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिलाधिकारी ने अब नौका संलाचन पर प्रतिबंध पानी कम होने के बाद हटा दिया है। हालांकि पूर्व में 15 सितंबर तक नौका संलाचन बंद होने का आदेश दिया गया था। इसके बाद से ही नौका संचालकों में नौकायन दोबारा गंगा में शुरु किए जाने को लेकर प्रशान की तरफ से फैसले का इंतजार था। इस बाबत 17 सितंबर को डीएम कार्यालय की ओर से केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट का आंकलन करने के बाद पाया गया कि गंगा में बाढ़ और उफान का दौर थम गया है। साथ ही आने वाले दिनों में भी गंगा का जलस्‍तर लगातार कम होने की उम्मीदों के बीच नौकायन पर्यटकों के लिए शुरु करना अब सुरक्षित है। लिहाजा शुक्रवार की सुबह से ही गंगा में नौकाएं पर्यटकों को गंगा की सैर कराने लगी हैं।
शुक्रवार की सुबह से नौकायन शुरु करने के डीएम के फैसले के बाद खुश नाविकों ने अपनी नौकाएं सूचना मिलते ही साज संवार करने के साथ ही मरम्‍मत की जरूरत होने पर उसे ठीक कर गंगा की लहरों पर सवारी के लिए उतार दिया। वहीं दूर दराज से आए लोग नौकायन शुरु होने के बाद नाव पर सफर कर गंगा उसपार रेती पर भी घूमने पहुंचे। नौकायन शुरु होने के बाद कोरोना काल से ही नौकायन से कमाई करने वाले नाविकों के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया था। ऐसे में नौकायन पर प्रतिबंध हटने के बाद से ही नौका संचालकों में खुशी है कि अब घाट पर वही पुरानी रौनक लौट आएगी।

Comments

Popular Posts