प्रयागराज के करकटेपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, ड्राइवर व 5 लोगों की हुई मौत, अन्य 2 घायल

जागरण: प्रयागराज के बहरिया विकासखंड क्षेत्र के करकटे पुर ग्राम में सड़क किनारे बनी खाई में कार गिरने से कार चालक और 5 अन्य महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल।  घायलों को तत्काल अस्पताल में कराया गया एडमिट। यह पूरी घटना मंगलवार लगभग रात 8:00 बजे घटित हुई।
 दर्दनाक घटना में शिकार हुए लोग प्रतापगढ़ के मांधाता के बुआ पुर गांव के बताए जा रहे हैं जो प्रयागराज के भावना पुर गांव मैं अपने रिश्तेदार के यहां निशान और भंडारा आज कार्यक्रम से निवृत्त होकर वापस अपने घर जा रहे थे। भगवानपुर से चार-पांच किलोमीटर की दूर करकटे पुर में ही  नवनिर्मित मुख्य सड़क के किनारे बनी 10 फुट गहरी खाई मैं जा गिरी। जिसमें पानी भरे होने के कारण कार चालक और उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हुए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लोगों को बाहर निकाला और इसी मौके पर बहरिया और मऊआइमा थाना का पुलिस बल भी पहुंचा और बचाव तथा राहत कार्य किया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 ग्रामीणों ने ड्राइवर पर ड्रिंक करके कार चलाने का संदेह जताया उनके अनुसार ड्रिंक करके कार चलाने के कारण ही कार अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने ओर खाई में जा गिरी।

Comments

Popular Posts