कोरोना अपडेट: देश में कोरोना केस 71 लाख के पार, 24 घंटे में आए 66 हजार नए केस
जागरण: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 71 लाख 20 हजार 539 हो चुकी है। रविवार को 24 घंटे के अंदर 66 हजार 732 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं इस दिन 70 हजार 195 लोग रिकवर हो गए और 816 मरीजों की मौत हो गई। अब तक संक्रमण के चलते 1 लाख 9 हजार 150 मरीजों की मौत हो चुकी है। राहत की बात है कि अब तक 61 लाख 49 हजार 536 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 8 लाख 61 हजार 853 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।
CMR के मुताबिक, 11 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8 करोड़ 78 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है।
सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में एक्टिव केस
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.54% हो गई इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 12% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 86% पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।










Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com