बिजली विभाग की हड़ताल का असर, रद्द हुई इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा

जागरण: प्रयागराज-विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने मंगलवार को होने वाली सेमेस्टर परीक्षा को पोस्टपोंड कर दिया है। अब ये परीक्षा 22 अक्टूबर को होंगी। परीक्षा नियंत्रक रामेंद्र कुमार सिंह ने दी जानकारी।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पूरे देश में इस समय निजीकरण बड़ी तेजी के साथ हो रहा है और इसके विरोध में भी बहुत सारे लोग अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी क्रम में बिजली विभाग के निजीकरण और वेतन का असामयिक होने जैसी चीजों को लेकर बिजली विभाग के नाराज कर्मचारी गण बीते दिनों से हड़ताल कर रहे हैं जिसके वजह से विभिन्न हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। 
इसका असर तमाम संस्थाओं और औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ अब शिक्षण संस्थाओं पर भी पड़ने लगा है। इसी क्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी विद्युत आपूर्ति ना हो पाने के कारण 6 अक्टूबर दिन मंगलवार को होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं को रद्द करते हुए संबंधित परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाते हुए 22 अक्टूबर निश्चित किया गया। ध्यातव्य है कि निजी करण को लेकर देशभर के लोगों में रोष व्याप्त है जोकि विभिन्न रूपों में व्यक्त किया जाता रहा है।

Comments

Popular Posts