हिस्ट्रीशीटर पर पीडीए का चला हथौडा़ड़ा
आज प्रयागराज प्राधिकरण के अंतर्गत हिस्ट्रीशीटर नेहाल कुमार और बच्चा पासी के घर को तोड़ा गया। आरोप है कि बच्चा पासी ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण करवा दिया था। बच्चा पासी का बसपा, सपा जैसी राजनीतिक पार्टी से गहरा संबंध है।
प्रयागराज प्राधिकरण के अंतर्गत धूमनगंज के रमन पुरवा में बच्चा पासी ने 2 मंजिला मकान बनाकर कब्जा कर लिया था। मुंबई काला घोड़ा शूटआउट में बच्चा पासी का नाम आया था।बच्चा पासी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन गैंग के सदस्य हैं । 2006 में कचहरी डाकघर में डकैती में इनका नाम सामने आया था। धूमनगंज थाने में बच्चा पासी पर कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। लूट डकैती गुंडा टैक्स अपहरण हत्या जैसे 38 मुकदमे है जिनमें धूमनगंज थाने में 29 मुकदमे दर्ज हैं।










Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com