आज ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज की स्वर्ण जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में पधारेंगी महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
जागरण: आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक ईश्वर सरण डिग्री कॉलेज प्रयागराज में पधारेंगी ने महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। आज 13 अक्टूबर के दिन ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज अपने 50 वर्ष पूरे कर रहा है। ध्यातव्य है कि ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज की स्थापना आज ही के दिन 13 अक्टूबर 1970 को हुआ था।
बीतते समय के साथ यह महाविद्यालय नए-नए कीर्तिमान रचते हुए विकास के सोपान पर चढ़ता चला गया और आज यह अपने गरिमामयी 50 वर्ष पूरे कर चुका है। इसी उपलक्ष में पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जा रहा जिसमें महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत कर रही हैं।
स्वर्ण जयंती समारोह के इस अवसर पर महाविद्यालय के पूरे प्रांगण को दुल्हन की तरह सजाया गया है।











Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com