पूर्व सांसद अतीक अहमद के सूटर पर कार्यवाही हुआ गिरफ्तार

जागरण:  अतीक अहमद के कई सक्रीय सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अतीक अहमद के शूटर बली पंडित को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके के करियप्पा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी बली पंडित के पास से कई देसी बम भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

 बली पंडित पर लोगों को धमकाने, जान से मारने की धमकी देने जैसे कई गंभीर अपराधिक मुकदमा दर्ज हैं। काफी दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी। अतीक अहमद का शूटर बली पंडित प्रयागराज के धूमनगंज थाने के नीवा गांव का रहने वाला है। पुलिस के पकड़े जाने के डर से अपना ठिकाना बार-बार बदल दिया करता था।

Comments

Popular Posts