*संतकबीरनगर पुलिस द्वारा किए गये सराहनीय कार्यों का विवरण
जागरण:
*
*
*01 अदद चोरी की मोटर साइकिल के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
आज दिनांक 18.11.2020 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री ब्रजेश सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बनाई गया पुलिस टीम उ0नि0 अनिरुद्ध सिंह व उ0नि0 दयानाथ राम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए नेदुला चौराहा से अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद मोटरसाईकिल पैशन प्रो बिना नंबर की बरामद हुई। जिसे अभियुक्त द्वारा दिनांक 11.11.2020 को नवीन फल मण्डी गेट पुरानी बस्ती से चुराई गयी थी। जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 668/2020 धारा 41 / 411 भादवि बनाम राहुल कुमार पुत्र संतलाल निवासी नरियांव पोस्ट पकरी धौरहरा परसा हजाम थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती के विरुद्ध पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्त का नाम पता-*
राहुल कुमार पुत्र संतलाल निवासी नरियांव पोस्ट पकरी धौरहरा परसा हजाम थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती
*गिरफ्तारी टीम-*
उ0नि0 अनिरुद्द सिंह प्रभारी चौरी नवीन मंडी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, उ0नि0 दयानाथ राम थाना कोतवाली खलीलाबाद।











Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com