राम मंदिर निर्माण के लिए किया सहयोग- मेघा बाई किन्नर
शाहपुरा की मेघा बाई किन्नर ने राम मंदिर निर्माण के लिए किया सहयोग बना चर्चा का विषय।
मेघा बाई किन्नर ने राम मंदिर निर्माण के लिए 21 हजार 111 रुपए भेट किए।
शाहपुरा।(किशन वैष्णव)पूरे देश में 14 जनवरी से ही राम जन्मभूमि समर्पण निधि के लिए सहयोग राशि जुटाने का काम RSS सहित कई संगठन कर रहे हैं। राम जन्म भूमि के लिए लाखों से लेकर करोड़ों रुपए बड़े व्यापारी दे रहे हैं। लेकिन राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में मेघा बाई किन्नर की ओर से 21 हजार 1 सौ 11 रुपए राम जन्मभूमि के लिए राशि देने की तारीफ हर जगह हो रही है। किन्नर मेघा ने बताया कि उनकी भगवान राम के प्रति गहरी आस्था है। लिहाजा जब उन्हें इस बात का पता चला कि राम मंदिर के लिए समर्पण निधि के अंतर्गत सहयोग राशि ली जा रही है तभी हम ने यह निर्णय ले लिया था कि हम भी इस भव्य राम मंदिर को बनाने के लिए अपना सहयोग करेंगे। शाहपुरा में आरएसएस की सैकड़ों कार्यकर्ता गांव से लेकर ढाणी शहर से लेकर जिला मुख्यालय तक लगातार घर-घर जाकर सहयोग राशि इकट्ठा कर रहे हैं।शाहपुरा में भी कहीं भामाशाह ने एक करोड़ से ज्यादा की धनराशि दे दी लेकिन उनकी चर्चा इतनी हुई नहीं हुई जितनी चर्चा किन्नर मेघा की हो रही है।










Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com