तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न
प्रयागराज: मुरारजी त्रिपाठी: संगठन का मजबूत ढांचा खड़ा करके संगम नगरी में गंगा समग्र का तीन दिवसीय कार्यकर्ता संगम संपन्न हो गया। गंगोत्री से गंगासागर तक के 6 प्रांतों और 80 जिलों से यहा आये अपने जुनून के पक्के 500 कार्यकर्ताओं ने भागीरथी को निर्मल करने के लिए भगीरथ प्रयास करने का संकल्प लेकर अपना लिखित संकल्प पत्र संगठन के मुखिया को सौंप दिया।
अपने तरह के पहले गैर सरकारी संगठन गंगा समग्र का समापन सत्र संकल्प सत्र के रूप में तब्दील हो गया। गंगा की निर्मलता के लिए कृत संकल्पित कार्यकर्ताओं ने यहां से जाने के बाद अपने अपने प्रांतो में युद्ध स्तर पर अभियान शुरू करने का पक्का वादा किया। इस सत्र के वक्ता सह सरकार्यवाहक डा कृष्ण गोपाल जी ने जब अगले सम्मेलन के स्थान के बारे में कार्यकर्ताओं से पूछा तो सभी छ प्रांतों के संयोजक अपने अपने प्रांतो में अगला सम्मेलन करने का आग्रह करने लगे। डा कृष्ण गोपाल जी ने कहा कि प्रयाग में संगठन का मजबूत ढांचा तैयार हो गया है। अगले वर्ष दो गुनी ताकत से कार्यकर्ता अपने द्वारा किए गए कार्यों का विवरण लेकर आएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन के माध्यम से निर्मल गंगा का संकल्प अवश्य पूरा होगा। 18 फरवरी को प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ शुरू हुआ यह सम्मेलन शनिवार 20 फरवरी को सम्पन्न होगया। संगठन शिल्पी माने जाने वाले गंगा समग्र के केंद्रीय संगठन मंत्री मिथिलेश नारायण जी ने सभी 12 प्रांतों मे संगठन का मजबूत ढांचा खडा करा दिया। सत्र का स़चालन आशीष गौतम जी ने किया। मंच पर संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र जायसवाल जी उपस्थित थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।










Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com