कृषि बिल के विरोध में आज किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया गया है।
जागरण: यह रेल रोको आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक चलेगा। इसी के तहत भारतीय किसान यूनियन के द्वारा मथुरा के राया रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने का ऐलान किया गया था। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से स्टेशन पर सुबह से ही भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात था। वहीं दोपहर बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बुद्धा सिंह अपने पदाधिकारियों के साथ राया रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। बुद्धा सिंह ने बताया राष्ट्रीय आह्वान पर रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है। इसी के तहत हम राया रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए हैं और ट्रेन के आने पर पहले उसको माला पहना कर उसका स्वागत किया जाएगा और ट्रेन को रोका जाएगा। वहीं एसपी देहात श्रीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया किसान आंदोलन के तहत रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर सुरक्षा की दृष्टि से राया रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इसमें एक कंपनी पीएसी, चार एसएचओ, कई थानों का पुलिस बल और आरपीएफ मौजूद है। अभी तक एक मात्र रेल स्टेशन पर हो कर निकली है जिसे किसानों द्वारा तिरंगा झंडा दिखाया गया है और ट्रेन सकुशल आगे की ओर चली गई है।










Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com