रायबरेली जिले के जिला अध्यक्ष शिवा पांडेय का उन्नाव में आगमन -

उन्नाव: संवाददाता: भास्कर तिवारी
आज भारत विकास संघ रायबरेली जिले के जिला अध्यक्ष श्री शिवा पांडेय का प्रथम आगमन उन्नाव जिले के धमनीखेडा ग्राम में हुआ जहां पर उन्नाव जिले के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की गई जिसमें उन्होंने कहा कि हम सबको संघ की चर्चा उन्नाव जिले में भी ग्राम ग्राम तक करनी है एवं सभी पदाधिकारी समाज हित में कार्य करते रहे और जिले में संघ को और मजबूत करे उक्त अवसर पर उन्होंने जिले के नियुक्ति पत्र उन्नाव से पदाधिकारी श्री हरिकृष्ण शुक्ला को सौंपे और उनको सम्मानित भी किया शुक्ला ने कहा कि सदैव एक साथ कार्य करते रहेंगे एवं उन्होंने रायबरेली जिला अध्यक्ष शिवा पांडेय से मिलकर खुशी जाहिर की इस अवसर पर प्रदीप पांडेय, राजेन्द्र तिवारी, बृजकिशोर बाजपेई, रमेश शुक्ला उपस्थित रहे।

Comments

Popular Posts