महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए जागरूकता अभियान -स्वराज विकास फाउंडेशन
उत्तर पूर्वी दिल्ली -स्वराज विकास फाउंडेशन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं उत्तर पूर्वी दिल्ली में महिलाओं को मजबूत करने की दिशा में संस्था पूरा प्रयास कर रही है। स्वराज विकास फाउंडेशन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कटारिया ने महिलाओं को एकत्रित करके उन्हें समझाया कि महिलाएं पुरुषों से कम नहीं परंतु उन्हें अपने आप को समझना होगा और उसके लिए उन्हें पुरुषों से एक कदम आगे चलने के लिए पूरा प्रयास करना होगा महिलाएं इस देश कि वह शक्ति है जिसके बिना पुरुष कुछ भी नहीं है । महिलाओं को अपने परिवार को मजबूत करने के लिए आत्मनिर्भर बनना चाहिए। जिस तरह से गाड़ी दो पहियों के बिना नहीं चल सकती उसी तरह से परिवार पुरुष एवं महिला के बिना नहीं चल सकता पति पत्नी को एक दूसरे के सहयोग एवं विश्वास को मजबूत करना परिवार को मजबूत करता है आप सभी अपने परिवार में पूर्ण भूमिका निभा सकते हैं इसके लिए आपको कुछ मजबूत कदम उठाने होंगे कुछ महिलाएं एकत्रित होकर एक समूह बनाएंगे जैसे स्वयं सहायता समूह। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा जिससे महिलाएं अपना स्वरोजगार तैयार कर सकती है। उपस्थित महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए सभी प्रमाण पत्र फोटो इत्यादि दिए और उन्होंने स्वरोजगार और आपने सशक्त होने के लिए इच्छा जताई। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के राष्ट्रीय महासचिव ललित कुमार जादौन ने महिलाओं को सशक्तिकरण के बारे में प्रेरित किया। संस्था के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए महिलाओं को प्रेरित कर रहे हैं जैसे शिवदत गौहानिया दिनेश कुमार पवन कुमार कर्मवीर सिंह जयवीर सिंह मनोहर लाल माथुर जितेंद्र कुमार राहुल वशिष्ठ प्रीति कोमल अनीता रामेश्वर दयाल हरि ओम राजेंद्र सूर्या इत्यादि।










Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com