विश्वास फाउंडेशन द्वारा किया गया नि: शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजन



जागरण: बहरिया: विकास खंड बहरिया के कटनई मिश्रान ग्राम सभा में विश्वास फाउंडेशन संस्था द्वारा सोमवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ने अपने आंखो की जांच कराई। नेत्र शिविर में सदगुरू नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा 170 रोगियों के आंखो की जांच नई तकनीक से की गई। परीक्षण के उपरांत 82 रोगियों के आंखो में मोतियाबिंद की शिकायत पर उन्हें चित्रकूट स्थित नेत्र चिकित्सालय में ऑपरेशन हेतु भेजा गया। इसके साथ ही अन्य मरीजों के आंखो की जांच कर उन्हें दवाएं दी गई। मोतियाबिंद रोगियों की आंखो के ऑपरेशन के लिए एम्बुलेंस को विश्वास फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष प. ओम प्रकाश मिश्र व निदेशक/सचिव पीयूष मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर चिकित्सालय के लिए रवाना किया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष एम पी मिश्र, कार्यकारी निदेशक गोविन्द मिश्र, सहायक सचिव पुंडरीक तिवारी, कोषाध्यक्ष सूरज मिश्र व समाज सेवी शिवदत्त नारायण त्रिपाठी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


विश्वास फाउंडेशन संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, समाज कल्याण व पर्यावरण के क्षेत्र में अनवरत प्रगतिशील है। संस्था हर महीने की पहली तारीख को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन करती है, इच्छुक व्यक्ति नेत्र संबंधी समस्या का समाधान निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के माध्यम से लाभ अवश्य उठाएं।

Comments

Popular Posts