अमेठी में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, पुलिस ने जिले की सीमा को किया सील

जागरण:अमेठी: बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जिले की सीमा को सील कर दिया, लेकिन हत्यारों का सुराग तक नहीं लग सका, फिलहाल पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है, मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के हथकिला चौराहे का है, सोमवार को करौंदी गांव के रहने वाले सुधीर श्रीवास्तव 30 वर्ष बाजार से अपने घर जा रहे थे। अभी सुधीर गांव के बाहर बाजार में पहुँचे ही थे कि सामने से बाइक सवार दो बदमाश आ धमके और सुधीर पर हॉकी से हमला बोल दिया। सुधीर अपनी जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागा तो बदमाशों ने दौड़ाकर उसे गोली मार दी। जिससे सुधीर की मौत हो गयी, हत्या के बाद दोनों बदमाश असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। दिन-दहाड़े हुई युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही सीओ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया। वही पुलिस ने जिले की सीमा को सील कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन हत्यारों का सुराग तक नहीं लग सका, उधर मृतक के भाई प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नही है। उसके भाई सुधीर ने 2015 ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था, जिस कारण उसके भाई की हत्या हुई है। मृतक के भाई ने मुख्यमंत्री से हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है।

Comments

Popular Posts