पटवारियों की हड़ताल से किसान और विद्यार्थी परेशान, किसको सुनाए अपनी व्यथा, तहसीलों के काट रहे चक्कर
जागरण: राजस्थान: प्रदेश सहित जिले के पटवारियों के द्वारा 15 जनवरी से कार्य बहिष्कार से किसानो के लिए वर्तमान समय बहुत ही महत्वपूर्ण है इस महत्वपूर्ण समय में भी किसान अपनी व्यथा को लेकर परेशान हैं, प्रशासन की अंतिम एवं महत्वपूर्ण कड़ी पटवारी किसानो के सभी प्रकार के कार्य करता है वर्तमान समय में किसानो की फ़सले पककर तैयार हो गयी हैं जिसे खरीद केंद्र पर बेचने के लिए गिरदावरी नकल की जरूरत होती है लेकिन पटवारी हड़ताल पर होने से उनका दुखड़ा सुनने के लिए ना तो नेता तैयार है ना ही अधिकारी जिसके कारण उनकी फसल को उचित दाम पर खरीद केंद्र पर बेच पाना मुश्किल है जिसके कारण कम दामों पर छोटी दुकानों पर बेचने पर मजबूर हे, इनके अलावा किसान kcc लोन, नक्शा ट्रेस, सीमा ज्ञान, नामान्तकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण का काम भी अटका पड़ा है!
दूसरी तरफ विद्यार्थी भी अपने आवश्यक दस्तावेज बनाने के लिए तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं, वर्तमान में पुलिस कांस्टेबल एवं अन्य परीक्षाओं के परिणाम जारी होने से नव चयनित बेरोजगार युवक विशेष मुल निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दर बदर की ठोकरे खा रहे हैं लेकिन इनकी भी सुनने वाला कोई नहीं है।
पटवारियों की हड़ताल से प्रभावित कार्य :- प्रदेश के पटवारियों के हड़ताल पर जाने से जिले के सभी अतिरिक्त पटवार मंडलों के सभी राजस्व संबंधी वसूलियां, नामान्तकरण, गिरदावरी, क्राप कटिंग, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, विशेष मूल निवास प्रमाण पत्र, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सीमाज्ञान, खाद्य सुरक्षा सत्यापन जेसे सभी कार्य लगभग 3 माह से अटके हुए हैं, किसान एवं विद्यार्थी तहसीलों मे चक्कर काट रहे हैं।
इन माँगों पर अतिरिक्त पटवार मंडलों का बहिष्कार :- पटवारी की ग्रेड पे 3600 करने, ए. सी. पी. 9,18, 27 की जगह 7,14,21,28 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर चयनित वेतनमान देने, नो वर्क नो पे आदेश हटाने एवं 2018 में सरकार के साथ हुए समझोते को लागू करने की मांग को लेकर 15 जनवरी 2021 से हड़ताल जारी है एवं जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन जारी है।










Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com