जिलापंचायत चुनाव को लेकर उमड़ा जनशैलाब साथ मे ही हुआ नये कार्यालय का उद्घाटन - भारतीय जनता पार्टी

जागरण: प्रयागराज- करछना विधानसभा के अन्तर्गत खांई ग्राम सभा मे भारतीय जनता पार्टी का खुला कार्यालय जिसका उद्घाटन यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती जी  के द्वारा बहुत ही भव्य तरिके से किया गया और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और उपस्थित लोगो ने किया शानदार स्वागत। चुनावी हमसफर  जिला पंचायत चुनाव को लेकर पंचम वार्ड नंबर 56 भारतीय जनता पार्टी से विष्णु प्रसाद शुक्ला ने विभवनाथ भारती (जिलाध्यक्ष-प्रयागराज भारतीय जनता पार्टी) व इं. जगदीश सिंह यादव (जिलाउपाध्यक्ष-प्रयागराज भारतीय जनता पार्टी)  मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय के अगुवाई मे अपने सैकड़ो  साथियों के साथ जैसे अजय कुशवाहा, आंनद उपाध्याय, दूर्गा पाण्डेय, पुष्पराज सिंह (मण्डल प्रभारी), मनोज पासी, रंजीत पाल, राजकुमार शुक्ला राजा तिवारी , प्रकाश द्विवेदी अन्य लोगो ने हर गांव व कस्बे मे जाकर लोगो से जनसंपर्क जनसंबाद  करते हुये बड़े व बुजुर्गों का जीत रूपी आर्शीवाद को प्राप्त करने के साथ ही साथ युवा जोश युवा सोच के साथ आम जन मानस की समस्याओं पर चर्चा भी किये। और उनके सपनो को साकार करने का आश्वासन भी देने के साथ अपने आप को लोगो के बिच मे सेवा करने के लिये समर्पित करने का विश्वास दिलाये। और यही पर विष्णु प्रसाद शुक्ला का मानना है की हम राजनीतिक नहीं सेवानीति के भावना से आया हूँ। जिससे मै सफल होने के बाद लोगो का सेवा कर सकूं। और यही पर प्रयागराज के जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने लोगो से मिलकर उनके एक - एक वोटो का क्या महत्व है उसको बताते हुये उनके हक व अधिकार को दिलाने  का अपील भी किये।


Comments

Popular Posts