किसानों ने मनाया काला दिवस, काले झंडे व काली पट्टियां बांध जताया विरोध
जागरण:आगरा: काले कृृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के 6 माह पूर्ण होने पर आज के दिन को किसानों ने काला दिवस के रूप में मनाया काले झंडे तथा काली पट्टियां बांधकर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया।
सिस्टम सुधार संगठन के नेतृत्व में आज एत्मादपुर तहसील के गांव धरेरा में शिवनाथ सिंह (प्रधान) जिला अध्यक्ष आगरा की अध्यक्षता में काले कानूनों के खिलाफ तथा अन्य समस्याओं को लेकर आज काली पट्टी बांधकर सम्मानित किसान बंधुओं ने विरोध प्रदर्शन किया तथा किसानों ने कहा कि जब तक किसान आंदोलन चलेगा तब तक हम दिल्ली में बैठे किसान तथा किसान नेताओं के साथ हैं। सरकार को अपनी हठधर्मिता से पीछे हटते हुए काले कृृषि कानूनों को वापस ले लेना चाहिए तथा किसानों को ससम्मान सहित घर वापस भेजना चाहिए।
संगठन के जिला अध्यक्ष तथा ग्राम प्रधान शिवनाथ सिंह ने कहा कि जो भी गांव तथा किसानों की समस्याएं हैं, तहसील तथा जिला प्रशासन बहुत जल्द समाधान करें। क्योंकि लगातार संगठन के माध्यम से किसानों की समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ी जा रही है। लेकिन तहसील तथा जिला प्रशासन समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है। इसके संबंध में कई बार ज्ञापन तथा धरना प्रदर्शन किए गए हैं। तहसील तथा जिला प्रशासन से पुनः निवेदन है कि तत्काल प्रभाव से किसानों की समस्याओं का समाधान करें।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर, मंडल सचिव नरेश चौहान, जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह, गौरव चौहान, अनिल सिंह, नरेश सिंह, टिंकू पुंडीर, गंगालाल, बोना ठाकुर, उमाशंकर, भीम सिंह, योगेश, मनीष सिंह, मन सिंह, मनोज कुमार, गिर्राज कुमार,भूरा बघेल, किशन, सुनील ठाकुर, सुशील चंदेल, रंजीत, कान्हा, मुकेश, राजू चंदेल, मोती, रामकुमार, बबलू, महेंद्र, शक्ति बघेल, मन पंडित आदि समस्त सम्मानित किसान मौजूद रहे।










Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com