राशिफल जून 2021
राशिफल जून 2021
आप सभी धर्म प्रेमियों को सुप्रभात सादर प्रणाम 🙏जैसा कि आपको मई माह में अवगत कराया था कोराना का प्रभाव चरम पर रहेगा और 30 मई 2021 से कोराना के मृत्यु दर में कमी आएगी अब 16 जुलाई तक कोराना का कहर बहुत कम हो जाएगा फिर भी हम सभी को सावधानी बरतनी है और अधिक से अधिक शिव आराधना करते रहें।
आइए जानते हैं 12 राशियों पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा ।जून 2021 का राशि फल आपको योजनाओ को बनाने में तथा उसका क्रियान्वयन करने में सहायता प्रदान करेगा। इस राशिफल के प्रत्येक शब्दों को अत्यधिक गहनता के साथ अध्ययन के उपरांत लिखा गया है यह राशिफल आपको निश्चित अच्छा दिशा निर्देश दे सकेगा।
मेष राशिफल -: मेष राशि के जातकों के लिए यह समय अति शुभ फल देने वाला रहेगा। किन्हीं प्रिय बंधुओं से मेलजोल होगा। धार्मिक यात्राएं सफल होंगी। तीर्थ यात्रा का योग बन रहे है।जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है उनकी विवाह के प्रबल योग हैं। आर्थिक रूप से कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा खर्चा सावधानी से करें।
शिक्षा का क्षेत्र मजबूत रहेगा । स्वास्थ्य के प्रति सावधान नहीं उधर संबंधित विकार हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा।व्यापार में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे धैर्य बनाए रखें। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का प्रतिदिन पाठ करें।
वृषभ राशि -:वृषभ राशि के जातकों को कोई भी कार्य पूर्ण करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है निकट बंधुओं के साथ तनाव का माहौल बना रहेगा ।परिवारिक शांति बनी रहेगी फिर भी बुद्धि और विवेक का परिचय देते हुए कोई भी कार्य करना श्रेष्ठकर रहेगा। भूमि, भवन वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में स्थिरता आने की संभावना है धैर्य का परिचय दें। कोई अप्रिय घटना होने की भी संभावना है स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यापारिक मामलों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लाभ हेतु शुक्रवार का उपवास रखें।
मिथुन राशि -: मिथुन राशि के जातकों के लिए जून माह अधिक शुभ फल कारक रहेगा। नौकरी पेशा वर्ग की पदोन्नति संभव है । व्यापार में लाभ होगा । विद्यार्थियों की शिक्षा में रुचि बढ़ेगी।स्थान परिवर्तन में धन खर्च हो सकता है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। मास के आरम्भ में कुछ सोची योजनाओं में प्रगति तथा रुके हुए कार्यों में पूरे होने की संभावना है। पुनः धन आगमन का योग बन रहा है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा ।लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें शुभफल की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि -: कर्क राशि के जातकों का आय की अपेक्षा भी अधिक होने की संभावना है सावधानी से पैसा खर्च करें। कार्यस्थल पर किसी उच्च अधिकारी से विरोध के कारण परिवार में तनाव हो सकता है। धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। रुके हुए कार्य पूर्ण होने की पूर्ण संभावना है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद एवं झगड़े से दूर रहें । दांपत्य जीवन सुखद रहेगा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थियों की शिक्षा में रुचि बढ़ेगी। लाभ हेतु शिवस्तोत्र का पाठ करें शुभ होगा।
सिंह राशि -: सिंह राशि के जातकों के माह के पूर्वार्ध में सूर्य के कर्म भाव में होने से सोचें हुए सभी कार्य सम्पन्न होंगे। व्यवसाई की यात्राएं सफल होंगी। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। क्रय-विक्रय के कार्यों से लाभ के योग हैं । नौकरी पैसे में पदोन्नति की संभावना। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है उधर और नेत्र संबंधित परेशानी हो सकती हैं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें और ओम घृणि सूर्याय नमः का जप करें।
कन्या राशि-:कन्या राशि के जातकों के लिए यह माह मध्यम फल कारक रहेगा। बनते कामों में अड़चनें आएगी। परिवारिक चिंता और मानसिक तनाव बना रहेगा। व्यय सोच समझ कर करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। शनि के अढ़ैया के कारण शारीरिक कष्ट तथा मानसिक तनाव का योग बन रहा है। आपको अनेक प्रकार के उलझनों का सामना करना पर सकता है। आप अपने व्यवसाय या नौकरी को लेकर परेशान रह सकते हैं । जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है दांपत्य जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं चोट लगने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाभ हेतु सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का नियमित पाठ करें।
तुला राशि -:इस तुला राशि के जातकों के लिए समय शुभफल कारक है। व्यापारिक क्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार होगा। मान सम्मान तथा पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क में बढ़ोतरी होगी। धन तथा भाग्य वृद्धि के लिए भरपूर मेहनत करेंगे ।वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।पिता से भूमि या धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उन्नति । यात्राएं सफल होंगी। नया कार्य प्रारंभ करने के लिए अति शुभ समय। लाभ हेतु वैभव लक्ष्मी का उपवास रखें।
वृश्चिक राशि -: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभेष शुभ होने के कारण विषम परिस्थिति में भी लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी । अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें ।विरोधी पराजित होंगे। शारिरिक कष्ट तथा मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। उधर व रक्त विकार होने की पूर्ण संभावना है स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय की यात्राएं सफल होंगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं धैर्य का परिचय दें। शत्रुओं से सावधान रहें।
लाभ हेतु श्री दुर्गा कवच का नियमित पाठ करें अति शुभ होगा।
धनु राशि : धनु राशि के जातकों की व्यापार को लेकर व्यस्तताएं बढ़ेगी । नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी को संयमित और नियंत्रित रखें। नौकरीपेशा वर्ग को अपने कार्य में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान की संभावना। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शेयर मार्केट में धन खर्च न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। लाभ हेतु विष्णु भगवान के सम्मुख घी का दीपक जलाएं।
मकर राशि -: मकर राशि के जातकों के लिए जून माह अशुभ फल कारक रहेगा।सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा। अनावश्यक भागदौड़ से बचें। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं वाणी पर नियंत्रण रखें क्रोध से बचें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें हृदय और रक्त विकार संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लाभ हेतु शनिस्तोत्र का नियमित पाठ करें।
कुंभ राशि -: कुंभ राशि के जातक आलस्य से बचे। धनार्जन के लिए अत्यधिक परिश्रम करने की जरूरत है। पारिवारिक सहयोग से बिगड़े हुए कार्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य संबंधित अधिक परेशानी रह सकती है। कोई नया व्यापार प्रारंभ ना करें नुकसान की संभावना है। नौकरीपेशा वर्ग की पदोन्नति संभव। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
शनिवार को पीपल की प्रदक्षिणा करें। हनुमान चालीसा पाठ करें।
मीन राशि -: मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य फल कारक समय है भूमि, भवन, वाहन संबंधी पारिवारिक कलह होने की पूर्ण संभावना है। इस माह धन लाभ की स्थिति बन रही है अचानक रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। यात्रा का भी योग बन रहा है। रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते है। गर्भवती स्त्रियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की जरूरत है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। लाभ हेतु पूर्णिमा का उपवास करें। श्री विष्णु सहस्त्र नाम का नियमित जप करे शुभ होगा।
ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी











Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com