विधायक राकेश सिंह जी ने शिलान्यास कर शुरू कराया हरचन्दपुर सिरसा मार्ग के नवीनीकरण का कार्य

रायबरेली हरचन्दपुर यशस्वी रामभक्त विधायक माननीय
राकेश_सिंह जी ने जो वादा किया उसे पूरा कर दिखाया,बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर हरचन्दपुर-सिरसा घाट मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर लोगों ने क्षेत्रीय विधायक पर सवाल उठाये थे,आपको बता दे विधायक राकेश सिंह जी ने लोगों के सवाल खड़े करने से पहले ही महराजगंज-हरचन्दपुर-सिरसा-अटौरा मार्ग के चौड़ीकरण व नवीनीकरण कार्य का प्रस्ताव शासन से पास करवा लिया था उसका (80.27 करोड़) रूपये भी शासन ने जारी कर दिया पर इस महामारी कोरोना के चलते कार्य शुरू नहीं हो सका,परन्तु विधायक जी ने लोगों की मांग पर वादा किया था की एक सप्ताह में कार्य शुरू करवा दूंगा आज उसी क्रम में कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए साधारण तरीके से पूजा पाठ कर विधायक #राकेश_सिंह जी ने हरचन्दपुर चौराहे से रेलवे क्रासिंग तक बनने वाली सीसी रोड का शिलान्यास कर कार्य प्रारम्भ करा दिया,बहुत जल्द लोगों को इस समस्या से निजात मिल जायेगा। 

रायबरेली संवाददाता संतोष कुमार की रिपोर्ट

Comments

Popular Posts