केंद्र सरकार ने निजी अस्‍पतालों के लिए निर्धारित की वैक्‍सीन की अधिकतम कीमत।

केंद्र सरकार ने निजी अस्‍पतालों के लिए वैक्‍सीन की अधिकतम कीमत तय कर दी है।इसके अंतर्गत निजी अस्‍पतालों में कोविशील्‍ड के लिए 780 रुपये, कोवैक्सिन के लिए 1,410 रुपये और स्पूतनिक-V के लिए 1,145 रुपये से ज्‍यादा नहीं लिया जा सकेगा।

केंद्र सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए कोरोना वैक्सीन के अधिकतम रेट तय किए है, जो इस प्रकार है :-

1. कोविशील्ड का दाम 780 (600 वैक्सीन की कीमत+5% GST+सर्विस चार्ज 150 रुपया) रुपये प्रति डोज़ होगा।

2. कोवैक्सीन का दाम 1410 रुपये (1200 रुपया कीमत+60 रुपया जीएसटी+150 रुपया सर्विस चार्ज) प्रति डोज़ होगा

3. जबकि स्पूतनिक-V का दाम प्राईवेट अस्पतालों के लिए 1145 प्रति डोज़ (948 रुपया वैक्सीन+47 रुपया जीएसटी+ 150 रुपया सर्विस चार्ज) होगा।

निर्धारित रेट को लेकर हर रोज इसकी निगरानी की जाएगी।ज्यादा कीमत वसूलने पर निजी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। केंद्र ने राज्यों से कहा है कि 150 रुपए सर्विस चार्ज के से ज्यादा प्राइवेट अस्पताल न लें।इनकी निगरानी राज्य सरकारों को करनी है 


Comments

Post a Comment

टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com

Popular Posts